Blogging Yatra आपका ब्लॉग्गिंग यात्रा मेरे साथ !

  • होम
  • ब्लॉग
  • ब्लॉग्गिंग यात्रा थीम
आप यहां हैं ⇒ Home ⇒ जानकारी ⇒ यू पी भूलेख 2021 - यू पी ऑनलाइन खसरा - खतैनी निकालें

यू पी भूलेख 2021 - यू पी ऑनलाइन खसरा - खतैनी निकालें

मनीष कुमार यादव • जानकारी • समय: 3 मिनट

नमस्कार दोस्तों ! स्वागत है आप सबका हमारे ब्लॉग ब्लॉग्गिंग यात्रा ( Blogging Yatra ) पर . मेरे इस ब्लॉग का हमेशा से उद्देश्य रहा है। आप सबको तरह - तरह जानकारियां देना। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताने वाला हूँ - यू पी भूलेख ( Up Bhulekh ) के बारें में।

अलग - अलग राज्य के सरकारों ने अलग - अलग वेबसाइट बना रखा है। जहाँ पर आप जाके खेसरा , खतैनी और जमीन की जानकरी ले सकते है। जमीनी कागजात को ऑनलाइन करने का फैसला सरकार ने इसलिए लिया ताकि जमीनी विवाद ख़तम हो सकें।

इस पोस्ट में आपको यू पी भूलेख ( Up Bhulekh ) से सम्बंधित सारी जानकारियॉं देने वाला हूँ जैसे की यू पी भूलेख क्या है ? यू पी भूलेख का इस्तेमाल कैसे करें और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं ?

यू पी भूलेख UP BHULEKH
विषय सूचि
यू पी भूलेख ( UP Bhulekh )क्या है ?
यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं।
उत्तर प्रदेश ( यू पी ) भूलेख : एक नजर में।
यू पी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध जिलों की सूचि।
यूपी भूलेख ( UP Bhulekh ) का अन्य अंग : यू पी वराशत अभियान।
यूपी वरासत अभियान का हेल्पलाइन नंबर
यूपी वरासत अभियान का कार्यक्रम रूटीन
यू पी भूलेख पोर्टल का उद्देशय और लाभ।
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल ( UP Bhulekh Portal ) के लाभ
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल ( UP Bhulekh Portal ) के उद्देशय।
यू पी भूलेख या उत्तर प्रदेश ( UP BHULEKH ) भूलेख पोर्टल की मुख्य शब्द।
यू पी भूलेख ( उत्तर प्रदेश भूलेख ) पोर्टल पर खेसरा और खाता खतैनी कैसे देखें ?
उत्तर प्रदेश भूलेख ( यू पी भूलेख ) से सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक।
उत्तर प्रदेश जमीन के प्रकार ( Types Of Land ) : यू पी भूलेख
यू पी भूलेख ( UP BHULEKH ) शिकायत प्रक्रिया।
यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) APP के बारें में थोड़ा।
यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) से सम्बंधित पूछे जाने वाली सवाल।
1. यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) पोर्टल क्या हैं ?
2. यू पी भूलेख पोर्टल ( UP Bhulekh Portal ) आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
3. यू पी भूलेख पोर्टल ( UP Bhulekh Portal ) की क्या - क्या सुविधाएं है ?
यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) पर अंतिम शब्द।

यू पी भूलेख ( UP Bhulekh )क्या है ?

यह बात मैंने आपको पहले ही बता दी की पुराने ज़माने में जो जमीन की रजिस्ट्री हुई थी। उसमे बहुत सारी कमियां रह गयी थी। सरकार अब उन सब दस्तावेजों को डिजिट लाइज़ेशन कर रही है और आपके प्लॉट का खाता खेसरा और भुमि का नक्शा ऑनलाइन में डाल रही है। जिसको आप घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते है और निकाल सकते है।

यह सुविधा सभी नागरिको को दिया गया है। कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। बस आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। बस यहीं है आपका पूरा यू पी भूलेख ( उत्तर प्रदेश भूलेख ) भी जिसे कहते है।

यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं।

नाम से ही पता लग रहा है की भूलेख यानि की भू मतलब जमीन और लेख मतलब नक्शा , दस्तावेज इत्यादि। इस पोर्टल के माध्यम से आप अपनी ज़मीन का पूरा विवरण देखकर पूरा मालिकाना हक़ जमा सकते है क्योकि इसमें आपकी ज़मीन से जुडी सभी जानकारी बिलकुल सही दी जाती है।

इस उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल की सुविधा से पहले राज्य के लोगों को अपनी भूमि कि जमाबंदी ,खसरा ,खतौनी ,भूमि का नक्शा तथा अन्य सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए कोर्ट या रिकॉर्ड रूम जाना पड़ता था और बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब राज्य के लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल ( यू पी भूलेख ) पर सरलता से ऑनलाइन देख सकते है।

उत्तर प्रदेश ( यू पी ) भूलेख : एक नजर में।

पोर्टल का नाम UP Bhulekh Land Records, Khasra Khatauni
किस ने लांच किया उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य सभी भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/
भू-अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण 2 मई 2016 

यू पी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध जिलों की सूचि।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर यह सब जिला अब लाइव हो चुकी है। अगर आपका जिला अभी तक पोर्टल पर नहीं है तो कुछ दिन इंतज़ार करें और उसके बाद आप पोर्टल को फिर से चेक करें। उपलब्ध जिलों की सूचि निचे देखें।

आगरा झांसी
अलीगढ़ कन्नौज
अंबेडकर नगर कानपुर देहात
अमेठी कानपुर नगर
अमरोहा कासगंज
औरैया कौशांबी
अयोध्या खेरी
आजमगढ़ कुशीनगर
बागपत ललितपुर
बहराइच लखनऊ
बलिया महोबा
बलरामपुर महाराजगंज
बांदा मणिपुर
बाराबंकी मथुरा
बरेली मऊ
बस्ती मेरठ
बिजनौर मिर्जापुर
बदायूं मुरादाबाद
बुलंदशहर मुजफ्फरनगर
चंदौली पीलीभीत
चित्रकूट प्रतापगढ़
देवरिया प्रयागराज
एटा रायबरेली
इटावा रामपुर
फर्रुखाबाद सहारनपुर
फतेहपुर संभल
फिरोजाबाद संत कबीर नगर
गौतम बुद्ध नगर संत रविदास नगर
गाजियाबाद शाहजहांपुर
गाजीपुर शामली
गोंडा श्रावस्ती
गोरखपुर सिद्धार्थनगर
हमीरपुर सीतापुर
हापुर सोनभद्रआ
हरदोई सुल्तानपुर
हाथरस उन्नाव
जलाऊं वाराणसी
जौनपुर  

यूपी भूलेख ( UP Bhulekh ) का अन्य अंग : यू पी वराशत अभियान।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी वरासत अभियान आरंभ किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विवादित उत्तराधिकार को खतौनी में दर्ज किया जाएगा। यह अभियान 15 दिसंबर 2020 से लेकर 15 फरवरी 2021 तक संचालित किया जाएगा। यूपी वरासत अभियान के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी भी जारी की गई है। इस अभियान के पूरे होने के बाद सरकार की तरफ से जिलों में टीमें भेजी जाएंगी जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण खतौनी में दर्ज होने से रह तो नहीं गया है।

यूपी वरासत अभियान का हेल्पलाइन नंबर

सरकार द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जो कि 0522-2620477 है।  इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आप सीएम हेल्पलाइन जो कि 1076 है, पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप ईमेल के माध्यम से सभी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। ईमेल आईडी [email protected] है।

यूपी वरासत अभियान का कार्यक्रम रूटीन

राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र लेना तथा उसे ऑनलाइन करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2020 से 30 दिसंबर 2020
लेखपालों द्वारा ऑनलाइन जांच की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2020 से 15 जनवरी 2021
राजस्व निरीक्षक द्वारा जांच का आदेश पारित करने की प्रक्रिया 16 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021
यह सुनिश्चित करना कि यूपी में उत्तराधिकार विवाद का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से शेष ना रहा हो 1 फरवरी 2021 से 7 फरवरी 2021
जिला अधिकारियों तथा अन्य अफसरों द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकार के समस्त लंबित प्रकरणों को पूर्ण करना 8 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021

यू पी भूलेख पोर्टल का उद्देशय और लाभ।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के लाभ और उद्देशय निम्नलिखित हैं :-

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल ( UP Bhulekh Portal ) के लाभ

  • उत्तर प्रदेश की इस योजना के तहत राज्य के लोग अपना खसरा नंबर और जमाबंदी नंबर डालकर अपनी भूमि का  नक्शा प्राप्त कर सकते है।
  • राज्य के लोग घर बैठे बड़ी आसानी से अपनी ज़मीन का पूरा विवरण ऑनलाइन देख सकते है।
  • इस ऑनलाइन भूलेख पोर्टल के शुरू होने से यूपी के लोगो के  समय की भी बचत होगी।
  • इस उतर प्रदेश भूलेख की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगो को पटवारखाने जाने की ज़रूरत नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल ( UP Bhulekh Portal ) के उद्देशय।

यह कम्प्यूटराइज प्रणाली पिछली प्रणाली की तुलना में बहुत ही व्यवस्थित और पारदर्शी है जैसे उत्तर प्रदेश के लोगो को काफी फायदा होगा। अब लोग काफी से भी इंटरनेट के ज़रिये UP Bhulekh Portal  पर अपनी भूमि के रिकॉड को जान सकते है। राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य है कि यूपी के नागरिको को अपनी ज़मीन का विवरण आसानी से मिल सके और लोगो को कही जाने की  ज़रूरत नहीं होगी।

यू पी भूलेख या उत्तर प्रदेश ( UP BHULEKH ) भूलेख पोर्टल की मुख्य शब्द।

आपने हिंदी या इंग्लिश मध्यम से पढाई किया है। इस से कुछ लेना देना नहीं है। अगर आप उत्तर प्रदेश की भूलेख पोर्टल पर जाओगे तो आपको ऐसे- ऐसे शब्द मिलेंगे जिसे आप सोचते ही रह जाओगे। उन सभी शब्दों का लिस्ट और शब्दार्थ यहाँ मैं आपको दे रहा हूँ।

  • जमाबंदी/फर्द- जमाबंदी/फर्द में मुख्य भूमि रिकॉर्ड विवरण जैसे कि मालिक का नाम, कल्टीवेटर का नाम, खसरा नंबर, भूमि, क्षेत्र, फसल विवरण, पट्टा विवरण आदि शामिल होते हैं। जमाबंदी में आपके नाम में जितना भी जमीन होगा सब का लिस्ट होगा।
  • खसरा नंबर- खसरा नंबर एक प्रकार की विशिष्ट प्लॉट संख्या या सर्वे संख्या होती है जो राज्य सरकार द्वारा कृषि भूमि को दी जाती है।
  • खाता/खेवट नंबर- खाता या फिर खेवट नंबर एक प्रकार की संख्या होती है जो मालिकों के सेट को दी जाती है जिनके पास विभिन्न खसरा संख्या का भूमि का एक हिस्सा होता है।
  • खतौनी नंबर- खतौनी नंबर एक प्रकार की संख्या होती है जो कल्टीवेटर के सेट को दी जाती है जो विभिन्न खसरा संख्याओं की भूमि के हिस्से पर खेती करता है।

यू पी भूलेख ( उत्तर प्रदेश भूलेख ) पोर्टल पर खेसरा और खाता खतैनी कैसे देखें ?

उप्र भूलेख ( UP BHULEKH PORTAL ) पर खाता खेसरा और जमाबंदी नंबर देखने की क्या प्रक्रिया है। यह आपको निचे बताया जा रहा है। इसके सहायता से आप उतर प्रदेश द्वारा लॉच किया गया उप्र भूलेख पोर्टल के माध्यम से आप अपना खाता और खेसरा देख सकते है।

इसे देखने के आपको निम्नलिखित प्रक्रिया से गुजरना होगा :-

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ दबाएं → यू पी भूलेख पोर्टल पेज पर जाते ही आपके सामने सूचि खुलेगी।
यू पी भूलेख UP BHulekh
  • इसके बाद आपको जो देखना है उसपे क्लिक करें जैसे मान के चलिए मुझे खसरा देखना है तो मैं खसरा वाले ऑप्शन को चुनूंगा। पेज पर दबाते ही आपके सामने कैप्चा खुलेगा उसे सही से भरें। जो - जो उसमें लिखा है उसे भरें। गलत होने पर फिर से भरें।
भूलेख उत्तर प्रदेश भूलेख
  • फिर आपके सामने नया पेज खुल जायेगा इस पेज पर आपको अपने जिला ,तहसील ,ग्राम ,खसरा / खतौनी नंबर या सर्वे नंबर या पट्टे की जानकारी देनी या चुननी होगी।
UTTTAR PRADESH BHULEKH UP BHULEKH
  • सबसे पहले अपने जनपद को चुने फिर तहसील चुने फिर ग्राम चुने . चुनने के बाद आपको अपनी ज़मीन की जानकारी देनी होगी . यह आप बड़ी ही आसानी से नीचे दिए गए किसी भी विकल्प से चुन सकते है जैसे अपने खसरा /गाटा संख्या द्वारा खोजे ,खाता संख्या द्वारा खोजे ,खातेदार के नाम द्वारा खोजे या नामांतरण द्वारा खोजे .
UP BHULEKH ( UTTAR PRADESH BHULEKH )
  • इसके बाद उचित टैब का चयन करे और फिर आवश्यक विवरण दर्ज करे . इसके पश्चात् बॉक्स पर क्लिक करे . सभी जानकारी भरने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर आपको भूलेख की सारी जानकारी देखने लगेगी .
UP BHULEKH

उत्तर प्रदेश भूलेख ( यू पी भूलेख ) से सम्बंधित महत्वपूर्ण लिंक।

जिलों की सूची यहां क्लिक करें
तहसील की सूची यहां क्लिक करें
परगना की सूची यहां क्लिक करें
राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश जमीन के प्रकार ( Types Of Land ) : यू पी भूलेख

भूमि प्रकार भूमि प्रकार का विवरण भूमि प्रकार का कोड(गाटा यूनिक कोड का 15-16 अंक)
1 ऐसी भूमि, जिसमें सरकार अथवा गाँवसभा या अन्य स्थानीय अधिकारिकी जिसे1950 ई. के उ. प्र. ज. वि.एवं भू. व्य. अधि.की धारा 117 – क के अधीन भूमि का प्रबन्ध सौंपा गया हो , खेती करता हो । 11
1-क भूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों केअधिकार में हो। 12
1क(क) रिक्त 13
1-ख ऐसी भूमि जो गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट केअन्तर्गत व्यक्तियों के पास हो । 14
2 भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो। 21
3 भूमि जो असामियों के अध्यासन या अधिकारमें हो। 31
4 भूमि जो उस दशा में बिना आगम केअध्यासीनों के अधिकार में हो जब खसरेके स्तम्भ 4 में पहले से ही किसी व्यक्तिका नाम अभिलिखित न हो। 41
4-क उ.प्र. अधिकतम जोत सीमा आरोपण.अधि.अन्तर्गत अर्जित की गई अतिरिक्त भूमि -(क)जो उ.प्र.जोत सी.आ.अ.के उपबन्धो केअधीन किसी अन्तरिम अवधि के लिये किसी पट्टेदार द्वारा रखी गयी हो । 42
4-क(ख) अन्य भूमि । 43
5-1 कृषि योग्य भूमि – नई परती (परतीजदीद) 51
5-2 कृषि योग्य भूमि – पुरानी परती (परतीकदीम) 52
5-3-क कृषि योग्य बंजर – इमारती लकड़ी केवन। 53
5-3-ख कृषि योग्य बंजर – ऐसे वन जिसमें अन्यप्रकर के वृक्ष,झाडि़यों के झुन्ड,झाडि़याँ इत्यादि हों। 54
5-3-ग कृषि योग्य बंजर – स्थाई पशुचर भूमि तथा अन्य चराई की भूमियाँ । 55
5-3-घ कृषि योग्य बंजर – छप्पर छाने की घास तथा बाँस की कोठियाँ । 56
5-3-ङ अन्य कृषि योग्य बंजर भूमि। 57
5-क (क) वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यत्ाा) अधि. – 2006 के अन्तर्गत वनाधिकार दिये गये हों – कृषि हेतु 58
5-क (ख) वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यत्ाा) अधि. – 2006 के अन्तर्गत वनाधिकार दिये गये हों – आबादी हेतु 59
5-क (ग) वन भूमि जिस पर अनु.जन. व अन्य परम्परागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यत्ाा) अधि. – 2006 के अन्तर्गत वनाधिकार दिये गये हों – सामुदायिक वनाधिकार हेतु 60
6-1 अकृषिक भूमि – जलमग्न भूमि । 61
6-2 अकृषिक भूमि – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जोअकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो। 62
6-3 कब्रिस्तान और श्मशान (मरघट) , ऐसेकब्रस्तानों और श्मशानों को छोड़ करजो खातेदारों की भूमि या आबादी क्षेत्र में स्थित हो। 63
6-4 जो अन्य कारणों से अकृषित हो । 64
7 भूमि जो असामियों के अघ्यासन या अधिकारमें हो। 71
9 भूमि के ऐसे अध्यासीन जिन्होने खसरे के स्तम्भ 4 में उल्लिखित व्यकि्त की सम्मतिके बिना भूमि पर अधिकार कर लिया हो।
  • ट्रेन से बाइक पार्सल कैसे करें ? A to Z जानकारी

यू पी भूलेख ( UP BHULEKH ) शिकायत प्रक्रिया।

यूपी में बहुत सारे शिकायत पोर्टल है लेकिन जमीन से सम्बंधित अगर आपको कोई शिकायत करनी है तो आपको यू पी भूलेख ( UP BHULEKH ) की आधिकारिक वेबसाइट पर ही करना होगा। शिकायत करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

  • सबसे पहले आपको UP भूलेख ( उत्तर प्रदेश भूलेख ) की आधिकारिक वेबसाइट → UP BHULEKH पर जाना होगा। होम पेज पर ही आपके सामने एक बटन होगा शिकायत पंजीकृत करें। उस पर दबाएँ।
  • उसके बाद अगले पेज पे आप मांगी गयीं सभी जानकरी भरें और आपका शिकायत पंजीकृत हो जायेगा। शिकायत स्तिथि पे दबा कर आप अपने शिकायत की स्थिति को जान सकते हैं।

यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) APP के बारें में थोड़ा।

अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है तब आप यूपी भूलेख ( UP Bhulekh ) की ऐप भी डाउनलोड कर सकते है अपने मोबाइल में और उसके सहायता से आप जो करना चाहे कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश भूलेख ( UP Bhulekh ) ऐप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें :-

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में यूपी भूलेख दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आएगी।
  • आपको सूची में सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यू पी भूलेख मोबाइल ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) से सम्बंधित पूछे जाने वाली सवाल।

1. यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) पोर्टल क्या हैं ?

यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच की गयी एक पोर्टल है जो आपको भूमि से सम्बंधित जानकरी देती है।

2. यू पी भूलेख पोर्टल ( UP Bhulekh Portal ) आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

यू पी भूलेख पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट → UP Bhulekh

3. यू पी भूलेख पोर्टल ( UP Bhulekh Portal ) की क्या - क्या सुविधाएं है ?

यहाँ आप आपको जमीन से सम्बंधित सभी तरह की जानकरियां मिल जाएगी जैसे - खाता , खतैनी , जमाबंदी नंबर ये सब।

यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) पर अंतिम शब्द।

इस पोस्ट में मैंने आपको यू पी भूलेख ( UP Bhulekh ) के बारें में सब चीज बताया। अगर आपका और कोई सवाल है तो कृपया कर कमेंट के माध्यम से जरूर पूछें। मुझे आपकी हेल्प करने में ख़ुशी मिलती है। मिलता की किसी अगले पोस्ट में। तब तक के लिए बाय। शेयर करना बिलकुल न भूलें।

Tags: UP BHULEKH उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल भूलेख यू पी भूलेख यू पी भूलेख पोर्टल

शेयर
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Email
  • Pin It
  • LinkedIn

Manish Kumar Yadav

मुझे आप सबको तरह - तरह के आपके काम की जानकारियाँ देना अच्छा लगता है। मुझे लिखने का बहुत शौक है। आप मेरे से सोशल मीडिया पर जुड़ सकते हैं।


Reader Interactions

Comments(1)

View Comments

Trackbacks

  1. What is True Love In Hindi. पढ़ें सच्चे प्यार 50 की निशानियां says:
    January 1, 2021 at 12:44 pm

    […] यू पी भूलेख 2021 - यू पी ऑनलाइन खसरा - खतैनी… […]

    Reply

Leave a Comment Cancel reply

Primary Sidebar

शुरुआती गाइड

ब्लॉगिंग के माध्यम से पैसे कमाने के 3 तरीका।
#पहला एक ब्लॉग बनाएँ।
#दूसरा ट्रैफिक बढ़ाएँ।
#तीसरा कमाना शुरू करें।
-: पैसे कमाना शुरू करें :-
सिर्फ ₹99/mo में होस्टिंग खरीदें!

नवीनतम पोस्ट

  • BRABU Part 3 Result 2020 - 2021 कब जारी होगा ?
  • DSP ऑफिसर कैसे बनें - योग्यता , सैलरी , एग्जाम टिप्स - 2021
  • Directory Submission Kya Hai ? Top 10 Directory Submission Website|
  • Rich Dad Poor Dad In Hindi PDF Download
  • सच्चा प्यार ( True Love in Hindi ) क्या है । सच्चे प्यार की 50 निशानियां ।

अपना विषय चुनें !

  • जानकारी (6)
  • ब्लॉग्गिंग (1)

Footer

लेखक के बारें में

इस ब्लॉग ब्लॉग्गिंग यात्रा का मुख्य उदेशय आप सबको ब्लॉग्गिंग , एसईओ , यूट्यूब और ऑनलाइन पैसा कमाने का सीखना है. और जानें...

अन्य महत्वपूर्ण लिंक्स

  • ब्लॉग
  • फ्री ब्लॉग बनाये
  • डील्स
  • पैसे कैसे कमाए
DMCA.com Protection Status

सोशल मीडिया पर जुड़े

नवीनतम पोस्ट की जानकरी अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें

कॉपीराइट © 2020–2021· ब्लॉग्गिंग यात्रा हमारे बारें में · संपर्क करें · गोपनीयता निति · डिस्क्लेमर · टॉप पर जाएं